{"_id":"654fbd083b8c9ab87401c6c8","slug":"let-us-celebrate-diwali-so-three-thousand-personnel-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5799-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हम मनाएं दिवाली, इसलिए ड्यूटी करेंगे तीन हजार कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हम मनाएं दिवाली, इसलिए ड्यूटी करेंगे तीन हजार कर्मी
विज्ञापन
सोनभद्र। रविवार को जब हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली का उत्सव मना रहा होगा, तब करीब ढाई हजार कर्मी ऐसे भी होंगे जो त्योहार को भूल अपने कर्तव्य के निर्वहन में लगे हाेंगे। वह हमारी सुरक्षा, सफाई और बिजली-पानी की जरुरतों का ख्याल रखेंगे। आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए अस्पतालों में ड्यूटी देंगे। पूरे जिले में ऐसे करीब ढाई हजार कर्मचारियों की ड्यूटी दीपावली पर लगाई गई है।
त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग ने जिले में करीब 2200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा पीएसी बल भी अतिरिक्त रूप से तैनात किया गया है। सभी थानों में प्रत्येक एसआई के नेतृत्व में टोली बनाई गई है, जो अपने बीट के साथ कस्बों में प्रमुख चौराहों-तिराहों पर मुस्तैद रहेंगे।
एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है, जिनके कार्य अति आवश्यक हैं। अन्य सभी कर्मी ड्यूटी देंगे। उधर, जिला प्रशासन की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। कुल 27 अधिकारी बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट त्योहारों में भी ड्यूटी देंगे। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिस पर तीन शिफ्टों में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रुम से पूरे जिले की व्यवस्था की निगरानी होगी। वहीं नगर पालिका ने सफाई के लिए 150 कर्मचारियाें की टोली को लगाया है। वह दीपावली की सुबह और अगले दिन भी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
अस्पतालों में हर वक्त मिलेंगे डॉक्टर
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में चिकित्सक, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाॅय की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ऑन काल भी नेत्र रोग व फिजिशियन उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के मुताबिक सभी आठ सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। करमा और मधुपुर में भी डॉक्टरों को उपलब्ध रहकर सेवा देने के लिए निर्देशित किया गया है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।