{"_id":"59690ad34f1c1b3d508b4753","slug":"leopard-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, कमरे में किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना गांव में शुक्रवार की सुबह छह बजे तेंदुआ के आने से लोगों मेें दहशत फैल गई। उसने शौच के लिए जा रहे एक युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया और एक घर में घुस गया, जहां ग्रामीणों ने उसे बंद कर दिया है। पुलिस व वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। तेंदुआ को पकड़ने के लिए कानपुर से गन के साथ विशेषज्ञों की टीम एवं मिर्जापुर से पिंजरा मंगाया गया है।
पुरना गांव का सलाउद्दीन (32) सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खेत में किसी जानवर की हलचल दिखी। उसने कुत्ता समझ उस पर पत्थर फेंका तो तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। सलाउद्दीन को जख्मी करने के बाद तेंदुआ राजेश पुत्र बिहारी के घर में जा घुसा।
उस वक्त बिहारी की बेटी सविता (13) घर में नाश्ता बना रही थी। पहले तो उसने उसे बिल्ली समझा लेकिन जैसे ही वह सामने आया वह चीखते हुए बाहर की ओर भागी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उसकी चीख सुनकर तेंदुआ उसी घर के दूसरे कच्चे कमरे में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सलाउद्दीन को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस की सूचना पर रेंजर एसएन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि वन विभाग की टीम के पास उसे पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं था। टीम को खाली हाथ आया देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस व वन विभाग की टीम मूकदर्शक बनी हुई है। जानवरों को पकड़ने के लिए विभाग के पास पिंजरा तक पास नहीं है।