फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpal sacked in Sonbhadra Medical Colleges land selection

सोनभद्रः मेडिकल कालेज की जमीन चयन में गड़बड़ी में लेखपाल बर्खास्त, संबंधित पेशकार और अधिकारी की भूमिका की होगी जांच

Fri, 15 May 2020 05:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal sacked in Sonbhadra Medical Colleges land selection
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में मेडिकल कालेज की जमीन के चयन में हेराफेरी के आरोप में लेखपाल विष्णु चंद द्विवेदी को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर लेखपाल को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। साथ ही, तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन


दोबारा आई जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान ने लेखपाल को बर्खास्त कर दिया। डीएम ने बताया कि इस मामले में संबंधित पेशकार और संबंधित न्यायालय के अधिकारी की भूमिका की भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि मेडिकल कालेज से संबंधित जमीन के चयन में राजस्व लेखपाल व अन्य कार्मिकों की मिलीभगत से हेराफेरी की गई।
विज्ञापन


जांच में मुख्य भूमिका लेखपाल की मिली। बर्खास्त लेखपाल विष्णु के खिलाफ पांच आरोप थे। इसमें बेची जा चुकी जमीन को दोबारा मेडिकल कालेज के पक्ष में बैनामा कराने का आरोप भी शामिल है। बताया कि यदि समय से इस पर आपत्ति प्राप्त नहीं होती तो राज्य सरकार को करीब 18 लाख रुपये का नुकसान होता। विष्णु चंद्र द्विवेदी के क्रियाकलाप सरकारी सेवा में बने रहने योग्य नहीं है। इसलिए निलंबित लेखपाल को बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed