फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Learn three accidents were

हादसों में गईं तीन जानें

Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Learn three accidents were
आईएमटी के पास ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस पलटी - फोटो : amar ujala
सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग जख्मी हो गई। बैढ़न कोतवाली के परसौना इलाके में सुबह हादसे में दो बाइक सवार साले और बहनोई घायल हो गए। बैढ़न अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उधर अनपरा के ककरी में हाइवा पोल से टकारा जाने के कारण चालक की जान चली गई।
विज्ञापन



माड़ा थाने के कर्सुआ राजा गांव निवासी राहुल गुप्ता (27) कर्सुआ लाल गांव निवासी अपने साले ओमप्रकाश (22) के साथ बाइक से बैढ़न आ रहे थे। जैसे ही वे सुबह 11 बजे सिंगरौली-सीधी मुख्य मार्ग पर पहुंचे पीछे से आ रही एक तेज गति पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। राहुल पिकअप में फंस गया और दूर तक घिसटता रहा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। डाक्टरों ने राहुल को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। ओमप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



अनपरा थाने के ककरी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुबह एक हाइवा पोल से जा टकरा गया। चालक सुरेंद्र भारती (30) घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह डिबुलगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राबर्ट्सगंज क्षेत्र के इमरती गांव के पास राजमार्ग पर सोमवार की भोर में चार बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। वाराणसी की तरफ से ट्रक चोपन की ओर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक चालक मुन्ना (35) जख्मी हो गया।



चोपन थाने के तेलगुड़वा चौराहे पर सोमवार को कोटा से बालू लादकर डाला की तरफ  जा रहे  ट्रक  से रेणुकूट की तरफ  से तेज रफ्तार आ रही इंडिगो जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न का रहने वाला विशाल (22) घायल हो गया। बैढन से वाराणसी किसी कार्य के लिए सोमवार को कार से पांच लोग जा रहे थे कि दोपहर बाद दो बजे तेलगुड़वा पहुंचते ही चालक ने रफ्तार कम करने के लिए अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे कार का अगला दाहिने साइड का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed