फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leakage in gas cylinder, death of a suffocated young man

गैस सिलेंडर में हुआ लीकेज, दम घुटने युवक की मौत

Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leakage in gas cylinder, death of a suffocated young man
घोरावल नगर पंचायत के वार्ड सात में गैस सिलेंडर फटने से मृतक -तरुण कुमार -( की फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। घोरावल नगर के वार्ड नंबर सात में सोमवार को गैस सिलेंडर में लीकेज होने से दम घुटकर एक युवक की मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक नगर के एक बड़े व्यवसायी परिवार का था। इस हादसे से नगर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घोरावल नगर के वार्ड नंबर सात निवासी छोटेलाल सेठ बर्तन, आभूषण के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। सोमवार की सुबह उनका छोटा पुत्र तरुण कुमार (23) घर में ही बड़े साइज वाले चूल्हे में गैस सिलेंडर लगा रहा था। गैस सिलेंडर को चूल्हे में जोड़ने के बाद वह चूल्हा जलाने लगा। इसी दौरान रेग्यूलेटर बंद न होने से गैस लीक हो गया। लीकेज हुए गैस की चपेट में आकर तरुण अचेत हो गया। तरुण को अचेत होता देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजनों ने तरुण को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बगैर कोई सूचना दिए परिजन शव को लेकर घर चले गए। उधर, युवक की मौत के बाद उसके माता पिता भाई व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शादी की खुशी का माहौल हुआ गमगीन
घोरावल। नगर निवासी मृत युवक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। अभी बीते 30 दिसंबर को तरुण के बड़े भाई कार्तिकेय की शादी हुई थी, जिसके बारात में बड़े उल्लासपूर्वक व खुशी के साथ तरुण भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ बारात में बनारस गया था। वहां से आने के बाद 31 दिसंबर को बहूभोज का भी कार्यक्रम था। छोटेलाल सेठ के सिर्फ दो पुत्र ही थे। अत: बड़ी बहू के आने के बाद घर में बड़ा ही खुशी व उल्लास का माहौल था। लेकिन सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद घर का खुशियों भरा माहौल अचानक बदल गया और परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed