फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lathi charge in a dispute over making a boundary in the field a dozen injured

Sonbhadra : खेत में मेड़ बनाने के विवाद में जमकर चली लाठियां, एक दर्जन घायल

Sat, 23 Nov 2024 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 06:22 PM IST
सार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में खेत की मेड़ बनाने का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया हुई। घटना में एक दर्जन लोगों को चोट आई है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

 

विज्ञापन
Lathi charge in a dispute over making a boundary in the field a dozen injured
मेड़ के विवाद में मारपीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार को खेत के मेड़-डांड़ को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एंबुलेंस से सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


विवाद में एक पक्ष से रामजीत (40), उसकी पुत्री अर्चना (14), अन्य परिजन यशवंत (16), अरविंद (18) और सत्यम (18) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बेचू (47), उसका बेटा रिंकू (12), बबली (45) और पवन (18) को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया।
विज्ञापन


बेचू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि जमीन की मेड़-डाड़ को लेकर पट्टीदारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। शनिवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद दोनों पक्षों ने घोरावल कोतवाली में अपनी-अपनी तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed