{"_id":"6939b0098e01ead14b0a0a9f","slug":"land-is-being-searched-for-bachpan-day-care-center-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138632-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बचपन डे केयर सेंटर के लिए तलाशी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बचपन डे केयर सेंटर के लिए तलाशी जा रही जमीन
विज्ञापन
बचपन डे केयर सेंटर के स्थाई भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। रॉबर्ट्सगंज या आसपास के क्षेत्र में भवन का निर्माण होगा। जमीन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अभी अस्थाई तौर पर मेडिकल कॉलेज के एलटू भवन में बचपन डे केयर सेंटर का संचालन कर रहा है। सेंटर के जरिये तीन से सात वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस समय इसमें 61 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को सांकेतिक भाषा और ब्रेललिपि के जरिये शिक्षा दी जा रही है। अब विभाग बचपन डे केयर सेंटर के स्थाई भवन के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज या आसपास क्षेत्र के क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस के पास जमीन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। - विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी-सोनभद्र ने कहा कि बचपन डे केयर सेंटर के स्थाई भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने भवन का निर्माण कराया जाएगा। अभी एलटू भवन में केयर सेंटर का संचालन हो रहा है।