फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakshmanas life is saved by Sanjivani; chants of Jai Shri Ram resound following the slaying of Kumbhakarna.

Sonebhadra News: संजीवनी से बचे लक्ष्मण के प्राण, कुंभकर्ण वध पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lakshmanas life is saved by Sanjivani; chants of Jai Shri Ram resound following the slaying of Kumbhakarna.
घोरावल  रामलीला में अंगद एवं राम के बीच संवाद का दृश्य। स्रोत स्वयं
सोनभद्र/घोरावल। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले में जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज और घोरावल में लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन हुआ। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्रीराम की व्याकुलता और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लक्ष्मण के स्वस्थ होते ही रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। सोमवार की रात रॉबर्ट्सगंज में मेघनाद और अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रीरामलीला मैदान में रविवार की रात भगवान श्रीराम की आरती के साथ मंचन शुरू हुआ। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। भाई को अचेत देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठते हैं। इसके बाद हनुमान जी के वैद्य को लाने और हिमालय से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाने की लीला दिखाई गई। इसके साथ ही कुंभकर्ण वध का प्रसंग भी मंचित हुआ। सोमवार की रात यहां मेघनाद और अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, जितेंद्र सिंह, चंदन केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। घोरावल नगर में श्री रामेश्वर रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार की रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन हुआ। इससे पहले महिषासुर मर्दिनी की झांकी प्रस्तुत की गई और आरती की गई। इसके बाद रामायण के युद्ध प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया गया। मेघनाद की मायावी शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। उनकी दशा देखकर भगवान श्रीराम दुखी हो जाते हैं। ऐसे में हनुमान जी वैद्य को लेकर आते हैं और हिमालय से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इस मौके पर अनीश उमर, अंशुमान त्रिपाठी, सुरेश चौधरी, सूरज, छबीले, समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सोनू, विजय कुमार, पारस आदि उपस्थित रहे। म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में चल रही श्रीरामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी लाने और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया गया। लीला की शुरुआत अंगद-रावण संवाद से हुई। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष मोनू जायसवाल, श्रीरामलीला मंडली के अध्यक्ष शनि अग्रहरी, अजय कुमार, पंकज सिंह, अंकित अग्रहरी, मनदीप रौनियर, रामू और व्यास आशीष अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed