फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lack of currency in banks

बैंकों में करेंसी की कमी से भुगतान में दिक्कत

Thu, 24 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 24 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lack of currency in banks
‌निकासी के लिए लोगों की बैंक में भीड़
500-1000 के पुराने नोटों की बंदी के बाद करेंसी की किल्लत ने कई बैंक शाखाओं  में भुगतान ठप करने की स्थिति पैदा कर दी है। तालाबंदी की स्थिति पैदा करनी शुरू कर दी है। खुद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आरबीआई को पत्र लिखकर पर्याप्त करेंसी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। ऐसा न होने पर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन



नोटबंदी के पंद्रह दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जमा के साथ ही निकासी के लिए कतार तो काफी छोटी हो गई है, लेकिन बैंकों में रुपये की किल्लत जहां लोगों को रोजाना बैंकों का चक्कर लगाने के लिए बाध्य कर रही है। वहीं किसी बैंक में दो तो किसी में महज चार हजार का भुगतान कर किसी तरह कुछ दिन काम चलाने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन



हालत यह है कि एसबीआई की मुख्यालय और ऊर्जांचल की शाखाओं में तो खाताधारकों को एक दिन में दस हजार का भुगतान दे दिया जा रहा है लेकिन दूसरे बैंको को एसबीआई के करेंसी चेस्ट से इतनी कम रकम मिल रही है कि वह अपने खाताधारकों को महज दो से चार हजार ही भुगतान कर पा रहे हैं। यह भुगतान भी कब बंद हो जाएगा? कहना मुश्किल है। महज दो हजार की मिलती नोट अलग परेशानी खड़ी किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बता दें कि 18 लाख आबादी वाले जिले में कुल 152 बैंक शाखाएं स्थित हैं। यहां औसतन रोजाना 50 करोड़ से एक अरब का भुगतान होता है लेकिन नोटबंदी ने जहां भुगतान को 15 से 20 करोड़ पर ला दिया है। वहीं चेक से होने वाले लेनदेन में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed