फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   laborer dies after hit by Piling boom who broken in Anpara D project sonebhadra colleagues workers accused officers for carelessness

सोनभद्रः अनपरा-डी परियोजना में टूटा पाइलिंग बूम, दबकर मजदूर की मौत ,साथियों ने अफसरों पर लगाए आरोप

Fri, 13 Aug 2021 12:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Aug 2021 12:50 PM IST
सार

हादसे के बाद श्रमिकों ने कंपनी के अफसरों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हादसे का जिम्मेदार बताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
 

विज्ञापन
laborer dies after hit by  Piling boom who broken in Anpara D project sonebhadra colleagues workers  accused officers for carelessness
अनपरा-डी तापीय परियोजना में हादसा - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अनपरा-डी तापीय परियोजना में शुक्रवार को ऊंचाई से गिरे पाइलिंग बूम में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर संविदा कंपनी के जरिए परियोजना में काम कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही अन्य संविदा श्रमिक और परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। श्रमिकों ने कंपनी के अफसरों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हादसे का जिम्मेदार बताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


1000 मेगावाट वाली अनपरा डी परियोजना में एफजीडी का काम चल रहा है। आईटीडी कंपनी पाइप के जरिए चिमनी को कनेक्ट करने (पाइलिंग) का कार्य करा रही है। शुक्रवार को पाइलिंग मशीन का बूम अचानक टूटकर गिर पड़ा। मशीन के भारी भरकम पार्ट्स के नीचे दबने से वहां काम कर रहा पश्चिम बंगाल निवासी शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन साथी मजदूरों ने उसे डिबूलगंज अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते संविदा कंपनी और परियोजना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वह अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed