फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer dies after being hit by Scorpio

Sonebhadra News: स्कार्पियो की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 22 May 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by Scorpio
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में स्कार्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मजदूरी कर घर लौटते समय घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीनताली गांव निवासी जय प्रकाश (40) मजदूरी कर परिवार चलाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह मजदूरी के लिए हिंदुआरी क्षेत्र में गए थे। वहां से दोपहर तीन बजे के करीब साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बहुअरा के बहेरवा टोला के पास स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। जयप्रकाश को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे रामपति मौर्य ने आसपास के लोगों की मदद लेकर निजी साधन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


000

युवक सड़क हादसे में घायल



म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल तेजबली (38) निवासी गौराही, थाना चोपन किरबिल गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। परिजनों के मुताबिक तेजबली की पुत्री का विवाह 10 जून को है। वह कार्ड बांटने के लिए बभनी की ओर जा रहा था और एक वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed