फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   KVK Sonbhadra will be known as Sankha Prasad Singh

Sonebhadra News: संकठा प्रसाद सिंह के नाम से जाना जाएगा केवीके सोनभद्र

Wed, 01 Nov 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
KVK Sonbhadra will be known as Sankha Prasad Singh
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के मंगुराही में बनने वाला कृषि विज्ञान केंद्र भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संकठा प्रसाद सिंह के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को स्व.संकठा प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी समारोह व किसान मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केवीके का औपचारिक रूप से नामकरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद केवीके सोनभद्र का नाम संकठा प्रसाद सिंह के नाम पर किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने भगवान बलराम व संकठा प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभा में कृषि मंत्री ने कहा कि संकठा प्रसाद सिंह ने किसानों के लिए काफी संघर्ष किया था। उनके संघर्षों को यादगार बनाने के लिए यह नामकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना से किसानों को आधुनिक तरीके से खेती में मदद मिलेगी। उच्चकोटि के बीज प्राप्त करेंगे और अपने खेतों के उत्पादन में वृद्धि करेंगे। पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।मोटे अनाज की खरीद के लिए क्रय केंद्र की स्थापना भी की गई है। खेती करने के लिए सरकार किसानों को किफायती दरों पर बीज उपलब्ध करा रही है, जिससे कि वह खेती कर अपने उत्पादन में वृद्धि कर सकें। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, सांसद राज्यसभा रामसकल, सदर विधायक सदर भूपेश चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर अव्यवस्था से राज्यमंत्री संजीव गोंड नाराज
कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही में आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था हावी रही। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड कार्यक्रम में पहुंचें जरूर, लेकिन मंच की स्थिति देखकर वहां से निकल गए। बताया जा रहा है कि मंच पर राज्यमंत्री व विधायकों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी। घोरावल विधायक अनिल मौर्या व सदर विधायक भूपेश चौबे भी मंच की व्यवस्था से नाराज दिखे। सदर विधायक कार्यक्रम स्थल पर जनता के बीच में जाकर बैठ गए। मामले की जानकारी जब कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को हुई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। हालांकि तब तक राज्यमंत्री संजीव गोंड व घोरावल विधायक कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे। बाद में सदर विधायक को मंच पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed