बभनी। बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश का असर जर्जर हो चुके कच्चे मकानों पर पड़ने लगा है। मंगलवार की रात बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में एक कच्चे मकान का दो कमरा गिर पड़ा। संयोग रहा कि घर के लोग दूूसरे कमरे में सो रहे थे। जल जमाव होने और मकान गिरने से लोगों आने-जाने में दिक्कतें हो रही है। मंगलवार को दिन से ही रुक रुककर हो रही बारिश से शमीम खां के कच्चे मकान का दो कमरा गिर पड़ा। मकान का मलबा गली में गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। गली में जलभराव होने से आने-जाने को नमाजियों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के रफीक खान, अब्दुल कलाम, इमामुल, शादिर, शाकिर, नान्हक, ख्वाजा हसन, गुड्डू, साबिर हुसैन ने पानी निकासी की मांग की। पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है।