फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kurki

नगर पंचायत अध्यक्ष के हत्यारोपियों की संपत्ति कुर्क

Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kurki
रेणुकूट में गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति सील की कार्रवाई की नोटिस के बारे में मकान में पेंट से लिखत - फोटो : SONBHADRA
रेणुकूट। चर्चित शिवप्रताप सिंह हत्याकांड के आरोपियों की संपत्तियों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई की नोटिस पहले ही जेल में बंद आरोपियों को तामील करा दी गई थी। शनिवार को सभी के आवास के बाहर नोटिस चस्पा कर कुर्क करने की मुनादी कराई गई थी। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत किया गया। बीते वर्ष 30 सितंबर को तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की उनके आवास में बने कैंप कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, उनके दोनों भाई राकेश सिंह, बृजेश सिंह सहित जमुना सिंह, राकेश मौर्या एवं बिहार से आए भाड़े के पांच शूटरों को गिरफ्तार कर पिपरी पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा किया था। सभी हत्यारोपियों पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट लगाया जा चुका है। पिपरी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों के कुर्की की कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर किया जा रहा है। आदेश के अनुसार डीएम ने समाधान किया कि हत्या के आरोपियों अनिल सिंह, जमुना सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह एवं राकेश मौर्या ने गिरोह बनाकर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित किया है। सभी आरोपियों के मकान भूभाग को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया जा रहा है। नगर पंचायत में स्थित गाडगे नगर, मुर्धवा, खाड़पाथर व सूक्तिसुआ में आरोपियों के भूभाग हैं जिसे सील किया जा रहा है। पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों के संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी अनिल सिंह एवं उसके दोनों भाइयों का परिवार रेणुकूट बाजार स्थित मकान में रहता है। परिजनों ने आज मकान खाली करने में असमर्थता जताते हुए मोहलत मांगा है। मानवीय आधार पर परिवार वालों को एक दिन का समय दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या, लेखपाल अशोक सिंह, एसएसआई अफरोज आलम, रेणुकूट चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed