फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Krishna became topper in high school and Sita in Inter

Sonebhadra News: हाईस्कूल में कृष्णा और इंटर में सीता बनीं टॉपर

Tue, 25 Apr 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Krishna became topper in high school and Sita in Inter
सोनभद्र। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक पाकर चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के कृष्णा सिंह जिले में टॉपर बने। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खड़िया की सीता कुमारी ने पहला स्थान पाया। उन्हें 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर परीक्षा में सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिले के 80 केंद्रों पर हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में 51952 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 47338 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। चार मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद महज डेढ़ माह में बोर्ड ने मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उसके बाद रोल नंबर सर्च करने की होड़ मच गई। स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखते ही उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सफलता पाकर चहके मेधावियों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। मिठाई भी खिलाई। परिवार के बड़े-बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जिले के टॉप-10 में हाईस्कूल के 21 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। इसमें पहली रैंक मधुपुर के कृष्णा सिंह को मिली है। दूसरे व तीसरे स्थान पर सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल के अमन मौर्या व अश्वनी कुमार राना रहे। वहीं इंटर के टॉप-10 में 13 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। सर्वाधिक अंक पाकर खड़िया की सीता कुमार जिले की टॉपर बनीं। दूसरा स्थान इस्लामिया इंटर कॉलेज ओबरा की नुसरत परवीन और तीसरा स्थान चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज की पूजा यादव ने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 से कम पास हुए बच्चे
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल के 77.82 और इंटर के 79.24 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। पिछले वर्ष का प्रदर्शन इससे बेहतर रहा। वर्ष 2022 में हाईस्कूल का रिजल्ट 84.27 प्रतिशत था। वहीं इंटर में 87.47 प्रतिशत छात्र-छात्रा पास हुए थे।
आंकड़ों पर नजर...
हाईस्कूल कुल परीक्षार्थी - 28782
परीक्षा में शामिल- 26903
परीक्षा में सफल- 20937
इंटर कुल परीक्षार्थी-22170
परीक्षा में शामिल-20435
परीक्षा में सफल-16193
बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई। इस वर्ष करीब 52 हजार छात्र-छात्राए परीक्षा में पंजीकृत हुए थे। इसमें से हाईस्कूल में 77.82 और इंटर में 78.24 प्रतिशत छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। - आरपी यादव, डीआईओएस।

इंटर की श्रेष्ठता सूची में लड़कियों का दबदबा
सोनभद्र। इंटरमीडिएट में जिले की श्रेष्ठता सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है। टॉप-10 में कुल 13 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें आठ लड़कियां हैं। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में टॉप-10 में 21 छात्र-छात्राओं को जगह मिली है। इसमें तीन लड़कियां हैं। अन्य 18 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed