फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kovid vaccination of 61 people at three centers

तीन केंद्रों पर हुआ 61 लोगों का कोविड टीकाकरण

Mon, 01 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination of 61 people at three centers
सोनभद्र। कोविड टीकाकरण कराने की अब आम जनता की बारी आ गई है। सोमवार से इसकी शुरुआत भी हो गई। पहले दिन 60 साल से ऊपर के 61 लोगों को कोरोना का टीका लगा। आम जनता में इसे लेकर खासी उत्सुकता भी देखने को मिली। आम जनता के लिए परीक्षण के तौर पर तीन केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में नि:शुल्क टीकाकरण हुआ जबकि साईनाथ होलिस्टिक अस्पताल हिंदुआरी में 250 रुपये भुगतान कर टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जिला अस्पताल में 23, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण हुआ। जबकि साईनाथ होलेस्टिक अस्पताल हिंदुआरी में 10 लोगों का 250 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान कराकर टीका लगाया गया। अब चार और पांच मार्च को टीकाकरण होना है। इसमें चार मार्च को हेल्थवर्करों को सेकेंड डोज का टीका लगाया जाएगा जबकि पांच मार्च को फ्रंटलाइन वर्करों और हेल्थ वर्करों को दूसरे डोज का टीका लगेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में टीकाकरण के लिए कुछ लोगों को आशा कार्यकर्ताओं ने बुलाया था। यहां जिन कर्मचारियों की ड्यूटी टीकाकरण के लिए लगाई गई थी, उनकी धीमी कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर लोगों ने प्रदर्शन किया। टीकाकरण में सुस्ती करने पर नाराजगी जाहिर की। ऐलाही और मंगुराही के भगवान मिश्र, गोपाल मिश्र, अशोक, सुशीला, समुंद्री, शिवरानी, लक्षनधारी, रमेश आदि ने कहा कि बुजुर्गों को काफी देर तक टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। उधर डॉ. राकेश कुमार मौर्या ने किसी भी विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने से इनकार किया है। सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए वेबसाइट ओपेन कर दी गई है। भुगतान कर टीका लगवाने के लिए निजी अस्पताल साईंनाथ होलिस्टिक अस्पताल को अनुमति दी गई है। यहां प्रति व्यक्ति ढाई सौ रुपये देकर टीकाकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed