फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   korona ke prati logon ko kiya jaagarook

कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक

Sat, 23 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
korona ke prati logon ko kiya jaagarook
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है। एनजीओ राजमाता सिंगरौली स्व. चुनकुमारी सेवा संस्थान के सहयोग से कैंप लगा कर कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया और मौजूद लोगों को फेस मास्क वितरित किए गए।
विज्ञापन

एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहाशीष भट्टाचार्या ने कोविड जागरूकता अभियान के शुभारंभ में कहा कि सरकार के जारी कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें, मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी बनाएं, भीड़-भाड़ जगह से बचें, साबुन से हाथ को धोएं। इस तरह कोरोना महामारी से सतर्क रहें और स्वस्थ रहें। कहा कि इसके पहले भी महामारियां आयी हैं जिससे लड़ कर हमने विजय पाई है। इसी तरह कोरोना को भी हम सब साथ मिल कर हराएंगे। एनटीपीसी-विंध्याचल पूरी प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक कार्यों को करने में तत्पर रहती है। इसी क्रम में राजमाता सिंगरौली स्व. चुनकुमारी सेवा संस्थान के सहयोग से गांवों में, आंगनवाड़ी केंद्रों में जा कर मास्क का वितरण किया गया और लोगों को महामारी से बचने के लिए जागरूक किया गया। गांव-तियरा, सेमरिया, गहीडार, छतकरम, अमहरा, ढोढि टोला, खम्हरिया, खुटार, परदेही एवं चाचर कुल 10 गांव में दस हजार फ़ेस मास्क का वितरण किया गया, जिसमे 556 पुरुष, 444 महिला लाभार्थी रहे। लाभान्वित परिवारों ने एनटीपीसी के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed