Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Go door-to-door to reach out to those who have been left out, and register them as votersHansraj (to party workers)

घर-घर जाकर छूटे लोगों से संपर्क करें, मतदाता बनाएं कार्यकर्ता : हंसराज

Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Go door-to-door to reach out to those who have been left out, and register them as votersHansraj (to party workers)
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिले के प्रभरी मंत्री हंसराज विश्वकर्
सोनभद्र। मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नए और युवा मतदाताओं को सूची से जोड़ने के साथ ही पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करें। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अभियान को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अभियान की नियमित निगरानी करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की और संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, तीरथराज, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पांडेय, रामलखन सिंह, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अभय सिंह पटेल, क्षेत्र मंत्री किसान मोर्चा सुनील सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला, संतोष खरवार, अनिल तिवारी, विशाल पाण्डेय, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री शारदा खरवार, शंभूनारायण सिंह, मनोज सोनकर, अशोक मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह और प्रसन्न पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed