फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Korchi girls winners in Kho-Kho and Kabaddi

खो-खो और कबड्डी में कोरची की छात्राएं विजेता

Tue, 16 Nov 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Korchi girls winners in Kho-Kho and Kabaddi
न्याय पंचायत कोरची की खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहड़ा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो और कबड्डी में कोरची की छात्राएं अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एआरपी जगरनाथ प्रसाद ने किया। स्पर्धा में दौड़, कबड्डी, खो-खो खेल हुए। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरची की छात्राएं खो-खो और कबड्डी में विजेता रहीं। दोनों खेलों में उपविजेता गोहड़ा की टीम रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कोरची की छात्रा निर्मला और छात्रों में चंदन प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर जितेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में शिक्षक विनोद राम, नंदलाल, बृजेंद्र सिंह, उमाशंकर यादव, योगेंद्र यादव, वसीउल्ला, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका श्याम चरन, शशांक सिंह, प्रवीण कुमार, राजीव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed