फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Knhr why replies : The foundation stone of the three times intellect

कनहर का तीन बार शिलान्यास क्यों दें जवाब ः मेधा

Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Knhr why replies : The foundation stone of the three times intellect
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने कहा कि कनहर परियोजना निर्माण के नाम पर विस्थापितों का हक मारा जा रहा है। पर्यावरण क्लीयरेंस के मसले पर एनजीटी के स्पष्ट आदेश के बावजूद बहानेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन


अगर सब सही है तो आखिर कनहर परियोजना का तीन बार शिलान्यास क्यों किया गया? इसका जवाब संबंधितों को देना होगा। कनहर परियोजना का जायजा लेने के बाद शनिवार की रात वह कोरची में पत्रकारों से मुखातिब थीं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय देश को उद्योगपति चला रहे हैं। उद्योगपतियों की निगाहें किसानों की जमीन पर है।

इस कारण सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव उद्योगपतियों को दिलाने की कोशिश में जुटी हुई है। कहा कि चाहे केंद्र हो या प्रदेश सरकार दोनों सरकारों को विस्थापितों से लेना-देना नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनहर को लेकर हुए संघर्ष के दौरान विस्थापितों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वह इस मसले को सूबे के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात कर उठाएंगी।

 किसी भी हाल में लाठी-बंदूक के दम पर विस्थापितों के हक को कुचलने नहीं दिया जाएगा। परियोजना के मौजूदा निर्माण कार्य को नियम विपरीत बताते हुए कहा कि पुनर्वास के नए प्रावधानों के मुताबिक नए सिरे से सर्वे और अधिग्रहण प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।


इसके पर्यावरणीय प्रभाव के आकलन तक काम को रोका जाना चाहिए, लेकिन ऐसा न कर विस्थापितों को दबाया  जा रहा है। इस मौके पर लक्षन आचार्य पंाडेय, नंदलाल, महेशानंद, जामवंती, धनंजय कुमार, विनोद कुमार, मीरा सिंह, बी लाल आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed