{"_id":"5ec49260966d6b99d5e5d87752c4435d","slug":"knhr-being-built-underground-canal-to-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर से छत्तीसगढ़ तक बन रही अंडरग्राउंड नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर से छत्तीसगढ़ तक बन रही अंडरग्राउंड नहर
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Tue, 05 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के कनहर से छत्तीसगढ़ तक जाने वाली यूपी की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नहर का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने कुड़वा पहाड़ी में विस्फोट के जरिए सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया है।
प्रदेश की सबसे बड़ी 2.6 किलोमीटर लंबी सुरंग वाली इस नहर के जरिए कनहर डैम का पानी तहसील क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी को चीरते हुए झारखंड राज्य तक पहुंचेगा। इस नहर से खोखा, करहिया, कोन क्षेत्र के दर्जनों गांवों, चोपन ब्लाक के कनहर नदी छोर वाले पहाड़ी और उबड़-खाबड़ जंगली इलाकों की असिंचित हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। कनहर सिंचाई परियोजना के सहायक अभियंता राम गोपाल ने बताया कि चोपन ब्लाक के कुड़वा गांव में 90 करोड़ की लागत से 2.6 किलोमीटर लंबी सुरंग वाली नहर का निर्माण चल रहा है।
नहर की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर और ऊंचाई पांच मीटर होगी। कोन, भवनाथपुर होते हुए झारखंड में करीब 24 किलोमीटर लंबी नहरों के माध्यम से कनहर का पानी वहां की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई में काम आएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शहडोल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-सीधी बार्डर पर बाण सागर नहर से जुड़ कर कनहर का पानी चोपन ब्लाक के करीब 40 किमी नहरों के माध्यम से असिंचित खेतों को भी हरा भरा करेगा।