फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kirti of Sonbhadra won eight lakhs in KBC, works as a manager in PNB branch of Robertsganj

सोनभद्र की कीर्ति ने केबीसी में जीते आठ लाख, रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर हैं कार्यरत

Tue, 01 Oct 2024 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

सोनभद्र की महिला कीर्ति ने केबीसी में आठ लाख जीतकर न सिर्फ जनपद का मान बढ़ाया है बल्कि सशक्त महिला का संदेश भी दिया है। रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। कीर्ति ने कहा पिता के सपने को साकार किया।

विज्ञापन
Kirti of Sonbhadra won eight lakhs in KBC, works as a manager in PNB branch of Robertsganj
विजेता कीर्ति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सोनभद्र की कीर्ति ने आठ लाख रुपये जीते हैं।रॉबर्ट्सगंज पीएनबी शाखा में प्रबंधक कीर्ति इस प्रतियोगिता की हाॅट सीट पर पहुंचने वाली जिले की पहली महिला हैं। उन्होंने 11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 1.60 लाख रुपये बोनस में हासिल किए।

विज्ञापन


कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है। प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है। कीर्ति मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उनकी शादी सुकृत निवासी अमन वर्मा से हुई है। अमन सुकृत में ही रेस्टूरेंट-होटल चलाते हैं।
विज्ञापन


कीर्ति ने बताया कि केबीसी में जाना उनके पिता ईश्वर चंद्र का सपना था। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके। अब 24 साल बाद उनके सपनों को साकार करने की खुशी है। बताया कि कौन बनेगा करोड़पति का रिकार्डिंग 30 अगस्त को मुंबई में हुआ था। इसका प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसारण होने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाॅट सीट पर बैठक वे अभिनेता अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आ रहीं है। उनके साथ पिता ईश्वर चंद्र, माता सुमित्रा देवी और सास नुरुपमा वर्मा भी केबीसी में गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed