फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kidnapping suspect arrested, teenager rescued

Sonebhadra News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, मुक्त कराई गई किशोरी

Thu, 26 Feb 2026 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping suspect arrested, teenager rescued
पन्नूगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पटना तिराहा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उसके चंगुल से पीड़िता को भी मुक्त कराया। पूछताछ में उसने शादी की नीयत से किशोरी को भगाकर चेन्नई ले जाने की जानकारी दी। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि करीब तीन माह पहले एक व्यक्ति ने पन्नूगंज थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रामपुर बरकोनिया के ग्राम करौदिया निवासी अभिषेक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पटना तिराहा बस स्टैंड के पास से घेरेबंदी कर आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह बस स्टैंड पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। उसके साथ पीड़िता भी थी। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह पीड़िता को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर चेन्नई ले गया था। परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की जानकारी होने पर वह वापस ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed