{"_id":"545401b58027b2bf40d45c119fdd0bf8","slug":"kidnap-and-murder-of-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर छात्र की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर छात्र की हत्या
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली के जोगीयाबीर वार्ड चार (सजौर) से गुरुवार की रात पौने आठ बजे लापता बालक की हत्या कर फेंकी लाश शुक्रवार सुबह मेहुड़ी गांव में मिली।
इससे गुस्साए घरवाले और लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी एसएस यादव और एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
आकाश (12) पुत्र राजेंद्र प्रजापति संत जेवियर्स माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में क्लर्क हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की रात पौने आठ बजे के करीब आकाश कुछ सामान खरीदने घर से निकला और लापता हो गया। रात नौ बजे तक न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई।
पता न चलने पर पिता और अन्य लोग रात 12 बजे कोतवाली पहुंचे। पिता राजेंद्र के अनुसार उन्होंने पुलिस को बेटे का अपहरण होने की सूचना दी, लेकिन ने गंभीरता से नहीं लिया।
परेशान राजेंद्र घर चले आए। सुबह बेटे की हत्या कर फेंकी लाश मिली। मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने सजौर गांव के सामने जाम लगा दिया।
आकाश की लाश मेहुड़ी गांव निवासी कन्हैया लाल चौबे के खेत में फेंकी गई थी। बदमाशों ने धारदार हथियार से उसको मौत के घाट उतारा था।
मौके पर पहुंचे एएसपी एसएस यादव और एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
एसएस यादव ने बताया कि भले ही राजेंद्र ने नामजदगी कर दिया है। लेकिन खुलासा कार्यालय, पट्टीदारी और व्यक्तिगत विवादों की जांच करने के बाद ही किया जाएगा।