{"_id":"67af7f56a09731cf8002b1bb","slug":"khatauni-given-to-127-tribals-of-chaura-village-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124363-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चौरा गांव के 127 आदिवासियों को दी खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चौरा गांव के 127 आदिवासियों को दी खतौनी
विज्ञापन
खलियारी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत मड़पा के राजस्व गांव चौरा में शुक्रवार को वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा पाए आदिवासियों को शुक्रवार को खतौनी दी गई। वन भूमि पर पट्टा पाए सभी आदिवासियों के नाम खतौनी पर चढ़ गए हैं। अब आदिवासियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। खतौनी वितरण सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने किया। चौरा गांव के 127 लोगों में 500 बीघे जमीन की खतौनी बांटी गई है।
सांसद ने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत पट्टे की जमीन पाने से वंचित रह गए आदिवासियों को भी पट्टा आवंटन करते हुए खतौनी दी जाए। कहा कि सांसद, विधायक और अधिकारी के बीच संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है, यह गलत है। इसमें सुधार होना चाहिए। सदर विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रवासियों से अपील की नौनिहालों को स्कूल अवश्य भेजें। डीएम ने कहा कि गांव में शेष बचे लोगों की फाइल पूर्ण हो जाने पर खतौनी दी जाएगी। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य रामसेवक खरवार, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, सीडीओ जागृति अवस्थी, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
डीएम की गाड़ी में आई खरोंच
नगवां ब्लॉक के चौरा गांव में वनाधिकार का खतौनी वितरण करने जा रहे जिलाधिकारी बीएन सिंह का वाहन रास्ते में नव निर्मित पुलिया का फिनिशिंग अधूरा होने के कारण गाड़ी के आगे के हिस्से में खरोंच आ गया। बता दें कि पुलिया का काम करीब छह माह से अधूरा है। इससे वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।