फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khalsa birthday celebration was celebrated

खालसा जन्मोत्सव पर्व मनाया गया

Tue, 13 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Khalsa birthday celebration was celebrated
राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में खालसा जन्मोत्सव ( बैसाखी )पर शबद कीर्तन करते रागी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राबर्ट्सगंज में मंगलवार को खालसा जन्मोत्सव समारोह (बैसाखी) श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा को फूल माला आदि से सजाया गया। प्रात: अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई हरमीत सिंह व दया सिंह ने भजन कीर्तन गायन किया। अहरौरा से आए भाई जीत सिंह व साथियों ने भजन कीर्तन व गुरु का इतिहास सुनाया।
विज्ञापन

जम्मू से कथा प्रचारक भाई हरविंदर सिंह ने कथा के द्वारा बैसाखी के बारे अपने विचारों को प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि इस समय नई फसल घर पर आती है। किसान अपनी फसल को देखकर खुश होते हैं तो ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इसी दिन वर्ष 1919 में अमृतसर के जलियावाला बाग में शांति पूर्वक आयोजन करने पर सिखों पर जर्नल ओडवायर ने गोलियां चलवाई। इसमें करीब 800 लोगों की जान गई और बहुत सारे लोग घायल हुए थे। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आज ही के दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहब में खालसा पंथ की स्थापना की। सहमी हुई सोई हुई जनता के अंदर वीरता व साहस पैदा किया। उनको अमृत संचार कराकर उनके डर को समाप्त किया तथा उन्होंने यह भी कहा चिड़ियों से मैं बाज लडाऊं, गीदड़ों को मैं शेर बनाऊ, सवा लाख से एक लडाऊं तभी गोविंद सिंह नाम कहाउँ। इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति व प्रसाद वितरण व अटूट लंगर हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपसचिव बलकार सिंह, उपकोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, अजीत सिंह, कमलेश सिंह, मनजीत सिंह, अर्जुन सिंह, पारब्रह्म सिंह, मनमीत सिंह, रविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed