{"_id":"5c74c060aa32fbb89a372cbed4e9142d","slug":"kept-fasting-for-24-hours-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली के लिए रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली के लिए रखा उपवास
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की मांग को लेकर गुरुवार को राबट्र्सगंज में जुलूस निकाला और विद्युत विभाग कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पांच लोग उपवास पर बैठे। प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने पांच विद्युत उपभोक्ताओं शीतला प्रसाद, एडवोकेट रामवृक्ष, गंगाराम, सुरेश कुशवाहा और रामनारायण प्रजापति को माला पहनाकर उपवास पर बैठाया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद भी जिले की जनता ढिबरी युग में जीने के लिए विवश है।
विज्ञापन
यहां बड़े पैमाने पर विद्युत उत्पादन होता है, जिससे पूरा प्रदेश जगमगा रहा है लेकिन जिले के लोग बिजली का दंश झेल रहे हैं। यहां के लोग प्रदूषण के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जिले के लोग 24 घंटे बिजली पाने के अधिकार हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के दो किलोवाट विद्युत कनेक्शन के बढ़े हुए विद्युत बल को वापस किया जाए या फिर दो किलोवाट के कनेक्शन को तीन एचपी में परिवर्तित किया जाए। जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने के एवज में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं।
यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सभा की जिलाध्यक्ष किरन कुशवाहा ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों के यहां बकाया बिल लेने के लिए जाते हैं तो उपभोक्ताओं से बदसलूकी करते हैं। जिला सलाहकार सभापति सिंह ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। कार्यक्रम में रविरंजन शाक्य, अनिल कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, राजू मौर्य, नंदलाल बियार, अनिरुद्ध सिंह, सुजीत कुमार, रामनारायण प्रजापति आदि रहे।