{"_id":"63ab17e6514b235ebb4849e5","slug":"keep-kovid-integrated-command-center-active-24-hours-sonbhadra-news-vns690751344","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे सक्रिय रखें कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे सक्रिय रखें कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न विभागों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पटल प्रभारियों को अपने कार्य पूरी सजगता से निभाने को कहा।
डीएम ने ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेंस कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ईआरके/आंग्ल अनुभाग कक्ष, कोविड कंट्रोल रूम, जिला सूचना विज्ञान केंद्र कार्यालय के कार्यों के संपादन की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो जिस पटल का कार्य देख रहा है, पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्यों को पूरा करे। किसी भी प्रार्थना-पत्र को समय से संबन्धित को भेजा जाय, जिससे उनके प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण हो सके।
इस दौरान डीएम ने कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, डॉ. संजय कुमार सिंह से कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के संचालन के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को 24 घंटे क्रियाशील रखा जाय। कोरोना से संबंधित किसी भी व्यक्ति को अगर कोई समस्या हो तो वह इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के फोन नंबर 05444-222384 व मोबाइल नंबर 8840127444 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर निखिल कुमार यादव, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, नाजिर अमूल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।