फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep advocate interest paramount Officer: Harsh

अधिवक्ता हित को सर्वोपरि रखें पदाधिकारी: हर्ष

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Keep advocate interest paramount Officer: Harsh
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को लोढ़ी स्थित एक होटल में हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए अधिवक्ता हित में संघर्ष तेज करने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हापुड़ से आए उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के प्रांतीय संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने नई कार्यकारणी के अध्यक्ष पवन शर्मा को शपथ दिलाया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ लिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों के साथ संगठन के प्रति भी सजग रहें। दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। हर पदाधिकारी को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह अपने कार्यकाल को यादगार बना सके। विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, वस्तु एवं सेवा कर सोनभद्र के संयुक्त आयुक्त विवेकानंद शुक्ला रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। बार-बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए सदा अधिवक्ता हित को सर्वोपरि रखूंगा।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बार के संस्थापक अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने वाणी वंदना प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष उमापति पांडेय ने आभार जताया। संचालन पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, सुरेंद्र पांडेय, अमरनाथ मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, वाईएन सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अभय मिश्र, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed