फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kaushalya spoke to DM, Sir, we will not get accommodation...?

डीएम से बोली कौशल्या, हमके आवास न मिली का साहब...

Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kaushalya spoke to DM, Sir, we will not get accommodation...?
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव निस्क ग्राम समाधान दिवस पर संबोधित करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
साहब, बरसात में हमार घर गिर गइल। पन्नी डालके रहत हई। हमहन के आवास न मिली का...। आप लोग गांव में आइल हइन त हमहन के लिए कुछ करीं...। ये इल्तिजा थी बेठिगांव निस्फ गांव की कौशल्या की। गांव समाधान दिवस में डीएम को देख कौशल्या से नहीं रहा गया। उसने अपनी समस्या बताई और आवास देने की गुहार लगाई। डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीओ पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों की ब्लाक और जिला कार्यालय तक की दौड़ खत्म करने के मकसद से डीएम ने नई पहल की है। अब हर सोमवार को अफसर खुद फरियाद सुनने गांव जाएंगे। इसकी शुरुआत सदर ब्लाक के बेठिगांव निस्फ से हुई। यहां डीएम खुद एडीएम, एसडीएम सहित अन्य अफसरों के साथ मौजूद थे। ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विधायक भूपेश चौबे ने भी समाधान दिवस में हिस्सा लिया। मनेन त्रिपाठी ने भी आवास के लिए गुहार लगाई। बबलू केशरी ने बियरान बस्ती तक जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग रखी तो संतोष व अन्य ने बेलाही बस्ती की सड़क का मुद्दा उठाया। कई ग्रामीणों ने अमृत तालाब के पास अतिक्रमण किए जाने की भी शिकायतें कीं। कुल 46 मामले आए, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुनकर डीएम ने संबंधित अफसरों को निस्तारण की हिदायत के साथ सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर किसी का प्रार्थना पत्र खारिज कर रहे हैं तो इसका कारण भी स्पष्ट रूप से बताएं। डीएम ने कहा कि ग्राम स्तर की ज्यादातर समस्याएं राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, राशन, आंगनबाड़ी, शिक्षा आदि से जुड़ी रहती हैं। इनके निराकरण के लिए प्रत्येक ग्राम सभा में एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सोमवार को जिले की 80 ग्राम पंचायतों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। बेठिगांव में सुनवाई के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छाता भी वितरित किया गया। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम रमेश कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला, बीडीओ उमेश सिंह, ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मिटिहिनिया में सुनी गई ग्रामीणों की समस्या
गांव की समस्या का गांव में निदान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवालय मिटिहिनिया में ग्राम समाधान शिविर का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वरासत, कुटुंब रजिस्टर में नाम, आवास, शौचालय, जमीन बंटवारा समेत अन्य शिकायतें आईं। ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल ने मौके पर ही तीन मामले का निस्तारण किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार से ग्राम में समाधान दिवस से राहत मिल रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से ददन भारती आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव निस्क ग्राम समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम चंद्र विजय सिंह।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव निस्क ग्राम समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम चंद्र विजय सिंह।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed