फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Karila Vinitiya with folded hands, listened le arji hamar chhi maiya.....

हाथ जोड़ करिला विनितिया, सुनी ले अरजी हमार छठी मइया.....

Wed, 10 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Karila Vinitiya with folded hands, listened le arji hamar chhi maiya.....
सोनभद्र। हाथ जोड़ करिला विनितिया, सुनी ले अरजी हमार हे छठी मइया... की कामनाओं के साथ व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे नदी-तालाब और जलाशयों के घाटों पर हर तरफ छठ पूजा की अलौकिक छटा छाई रही। भक्ति भाव में लीन होकर लोगों ने मां की आराधना की। पुत्र, पति और परिवार के लिए मंगल की कामना की। बृहस्पतिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। घर से लेकर बाजार तक पिछले कई दिनों से छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। पूजा में उपयोग होने वालों एक-एक सामान जुटाने में महिलाएं तल्लीन रहीं। बुधवार की सुबह से ही घरों में छठ पूजा का प्रसाद बनाने का क्रम शुरू हो गया था। अपराह्न तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ छठ घाटों की ओर बढ़ चली। गाजे-बाजे के साथ निकली टोलियों में आगे-आगे परिवार के पुरुष सदस्य पूजन सामग्री से भरी दउरी और ईख लेकर चल रहे थे तो उनके पीछे छठ के पारंपरिक गीत गुनगुनाती महिलाएं थीं। जैसे-जैसे उनके कदम आगे बढ़ रहे थे, आस्था का ज्वार भी तेज हो रहा था। घाटों पर पहुंचने के बाद वेदी पर जल कलश रखकर महिलाओं ने पूजा की। फिर पानी में खड़े होकर छठ मइया की स्तुति में जुट गई। शाम पांच बजने के बाद सतरंगी घोड़े पर सवार भगवान भाष्कर अस्ताचल हुए तो अर्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया। सूर्य को अर्घ्य देकर छठ की पहली पूजा पूरी की। नगर के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, मेहुड़ी नहर, बढ़ौली पोखरा सहित अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा चोपन में सोन नदी, बिजुल नदी, ओबरा में रेणु नदी, बेलन नदी, दुद्धी में कनहर नदी और झारखंड सीमा पर विंढमगंज में सततवाहिनी के तट पर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। अन्य इलाकों में पोखरा, तालाब और जलाशयों में छठ पूजा की गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन के अफसर भारी फोर्स के साथ डटे रहे। विंढमगंज। सन क्लब सोसायटी की ओर से निर्मित विशाल सूर्य मंदिर पर बुधवार की शाम छठ पर्व पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर के साथ गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बनारस से आए पांच विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सततवाहिनी के तट पर भव्य आरती की। महाआरती में छठ मैया की जय, सूर्य भगवान की जय के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। भगवान भास्कर की प्रतिमा के ठीक सामने महंत मनमोहन दास के नेतृत्व में मंदिर के पुजारी हृदयानंद शास्त्री व वेद मोहनदास ने आरती की। महाआरती के बाद क्लब की 25वीं वर्षगांठ के तहत क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो और एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने 25 दीप प्रज्ज्वलित कर क्लब के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार केसरी, नंदकिशोर गुप्ता, नीरज, सौरव कांसकार, विजय गुप्ता बिज्जू, सुमन गुप्ता, राकेश कुमार, राजेश गुप्ता, उदय जयसवाल, पंकज गुप्ता, राकेश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed