फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanvrion aroused was the surge in Guptkashi

गुप्तकाशी में उमड़ा कांवरियाें का रेला

Sun, 14 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sun, 14 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kanvrion aroused was the surge in Guptkashi
शिवद्वार रवाना होते डाक बम कांवरिया। - फोटो : sonbhadra
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को गुप्तकाशी में जलाभिषेक के लिए रविवार को शिवालयों में हजारों कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। इसको लेकर पुलिस एलर्ट हो गई है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का एक लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिवद्वार में में फोर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात है। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। शाम को विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से डाक बंम पीठ पर जल, मुंह में सीटी और हाथ में डंडा लेकर दौड़ते हुए शिवद्वार के लिए रवाना हुए। शनिवार की रात भर राम सरोवर से कांवरिया जल लेकर बोल बम, बोल बम का जयकारा लगाते हुए गुप्तकाशी रवाना हो रहे थे। जगह-जगह कांवरियों के लिए भोजन, जलपान और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। उधर सुबह आठ बजे से ही जिले के कोने-कोने से डाक बम निजी और सवारी वाहनों से विजयगढ़ दुर्ग के लिए रवाना होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed