फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanbing of Bihar border troops

बिहार सीमा पर जवानों ने की कांबिंग

Mon, 05 Oct 2015 10:31 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 05 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kanbing of Bihar border troops
यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बिहार  सीमा पर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त कांबिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान जंगली रास्ते से गुजरने वालों की सघन तलाशी और पूछताछ की गई। इसके अलावा नक्सलियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

मांची एसओ मातादीन कनौजिया के मुताबिक एसपी शिव शंकर यादव और सीआरपीएफ 148 बटालियन कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक संयुक्त कांबिंग की।

इस दौरान बिहार सीमा के गौन, चरगड़ा, निचला मड़पा, देवहार, दरेउ, नौडिहा आदि जंगलों में जवान खाक छानते रहे। जंगली रास्ते से गुजरने वालों की सघन तलाशी के साथ ही गहन पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन


एसओ ने यह भी बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सलियों की ओर से किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए इसके लिए पहले से ही जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं। लोगों को चुनाव में निर्भीक और निडर होकर मतदान करने के लिए जवानों ने आह्वान किया और लोगों का हौसला बढ़ाया।

कांबिंग करने वालों में सीआरपीएफ कमांडेंट चंद्रशेखर कुशवाहा, राम अयोध्या, राजेश सिंह, अमरजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed