फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kalam to be prudent , irreparable damage

मनीषी कलाम का जाना, अपूरणीय क्षति

Tue, 28 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 28 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kalam to be prudent , irreparable damage
भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को जिले भर में शोक संवेदनाओं का तांता लग गया।
विज्ञापन


शोक के चलते स्कूल बंद रहे और वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जगह-जगह शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी लोगों ने देश की अपूरणीय क्षति बताया है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर मौजूद विन्ध्य कन्या महाविद्यालय के छात्रों ने भी शोक व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं ने कैंडिल जलाकर स्व. अब्दुल कलाम को श्रद्धंजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 
राबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम पीजी कालेज, महिला कालेज और संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में मंगलवार को देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे डा. कलाम देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। शोक जताने वालों में हरीश सिंह, अजय कुमार चौरसिया, राकेश धर दूबे, योगेश सिंह, एससी श्रीवास्तव आदि रहे।

चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक सभा हुई। विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद की मौजूदगी में दो मिनट का मौन धारण कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

 प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे विजयानंद पांडेय आदि रहे। राबर्ट्सगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि डा. कलाम के निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है।  शोक जताने वालों में विजय कुमार यादव, मनीर अहमद आदि रहे।

 उधर सपा लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में कैंडिल जलाकर शोक जताया गया। इस मौके पर शिवम मिश्रा, विशाल दूबे, अंकित पाठक, आशुतोष दूबे मौजूद रहे।

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव हिदायत उल्ला खां के आवास पर डा. कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तईयब अंसारी, अनवर अंसारी, तनवीर, पप्पू जाफरी शामिल रहे।

उधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केडिया बगीचा स्थित हनुमान मंदिर पर शोक सभा की। इस मौके पर जिला सचिव ज्योति जंग सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, मदन चौबे शामिल रहे।

भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की नगर इकाई कार्यालय पर डा. कलाम के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर डा. प्रभू नारायण शुक्ल, सुधा द्विवेदी, अरविंद चौबे, राकेश मिश्र आदि रहे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में डा. कलाम के निधन पर हुई शोक सभा। शोक के चलते न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। शोक जताने वालों में महामंत्री अंशुमान सिंह, रामसागर शर्मा, आनंद कुमार मिश्र शामिल रहे।

उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की बार कक्ष में डा. कलाम के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राम प्रसाद यादव, आदि रहे।


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर  से बार भवन में डा. कलाम के निधन पर शोक जताया गया। उधर व्यापार मंडल ने भी संकट मोचन मंदिर  पर डा. कलाम के निधन पर शोक जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed