{"_id":"63a9ef303f934f0ca6539547","slug":"kakri-became-the-winner-by-eight-points-sonbhadra-news-vns6906343173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आठ अंकों की बढ़त से ककरी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आठ अंकों की बढ़त से ककरी बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 31वीं दो दिवसीय कबड्डी पुरुष और महिला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को एनसीएल ककरी के एकलव्य मैदान में हुआ। सोमवार को फाइनल में महिला-पुरुष दोनों वर्गों में ककरी की टीम ने शक्तिनगर को 38-26 के अंतर से हराया।
उद्घाटन मैच में ककरी परियोजना के महाप्रबंधक बीके अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आठ पुरुष और चार महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें शक्तिनगर, ककरी, खड़िया और अनपरा की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। पहला सेमीफाइनल मैच ककरी और खड़िया के बीच खेला गया। इसमें खड़िया की टीम विजेता हुई। दूसरे सेमीफाइनल में अनपरा और शक्तिनगर ने रोचक प्रदर्शन किया। इसमें 39-38 के स्कोर से शक्तिनगर विजेता टीम घोषित हुई। वहीं ककरी और शक्तिनगर की टीम के मध्य फाइनल मैच का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें 38-26 के स्कोर से ककरी की टीम विजेता हो गई और शक्तिनगर को उपविजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश स्तरीय तैयारी और कार्यक्रमों की सूची बताई गई। समापन मैच में ऊर्जांचल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष आरडी सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहे और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान अभिषेक बरनवाल, विश्राम प्रसाद बैसवार, सत्यांश मिश्रा, मनोज सिंह, अरुण कुमार व सरजू बैसवार आदि मौजूद रहे।