फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jugail-Belgadi route washed away, contact lost

जुगैल-बेलगाड़ी मार्ग बहा, संपर्क टूटा

Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jugail-Belgadi route washed away, contact lost
लगातार बारिश से नालों में आए उफान का असर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। उफनाते नालों ने रेणुकापार क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचाया है। ग्राम पंचायत जुगैल के झरइल नाले ने जुगैल-बेलगड़ी मार्ग को बहा दिया है। इसके कारण बेलगड़ी, पटवा, चाड़म, झरइल, गर्दा, पुशरेंव आदि टोलों का संपर्क कट पंचायत कार्यालय से कट गया है। जुगैल की ग्राम प्रधान सुनीता यादव द्वारा जेसीबी मशीन से मिटटी काटकर वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की गयी है, लेकिन बारिश होने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जा रहा है। इसके अलावा भरहरी के परेवा नाले और चकरिया नाले पर भी रपटों के ऊपर से पानी जा रहा है। परेवा नाला के बढ़ने के कारण सीमावर्ती घोघरा, शिवपुरवा, कुशही, चितरंगी, कैथानी, देवरा, रतन पुरवा, चितावल, मिश्रगवा, मौहरिया, पनुवाड सहित दो दर्जन से ज्यादा टोलों का संपर्क कट गया है। परेवा नाले के बढ़ने पर मध्य प्रदेश से भी संपर्क कट जा रहा है। परेवा नाले पर पुल वर्ष 2018 में टूट गया था। पिछले तीन वर्ष से इस पुल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा जुगैल के पियरी और डेगरह्वा नाला, पनारी के जुर्रा नाले में भी अचानक छह फीट से ज्यादा पानी आ जा रहा है। पनारी के ही अदरकुदर से चोरपानिया जाने वाले मार्ग में चालाकी नाले ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed