{"_id":"6624393a5696e873130418f4","slug":"joint-director-conducted-surprise-inspection-of-chc-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112105-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
म्योरपुर। संयुक्त निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. सुबोध सिन्हा ने शुक्रवार की देर शाम म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की।
संयुक्त निदेशक देर शाम म्योरपुर पहुंचे। उन्होंने सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष वार्ड समेत अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के रोजाना कार्यों के बारे में भी जाना। संचारी रोगों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
संयुक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह, डॉ. राजन सिंह, डॉ. संजीव बिंद समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।