{"_id":"57adf9734f1c1bee07ee5a70","slug":"jmajm-rain-water-entered-the-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में उरमौरा के समीप राजमार्ग पर पानी में फंसा वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबट्सगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात्रि में हुई मुसलाधार बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस गया। राजमार्ग पर करीब तीन फीट पानी जमा होने से उसमें कई वाहन फंस गए। इस नाते कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा। सड़क और गालियों में पानी जमा होने की वजह से नाबदान का गंदा पानी कई घरों में घुस गया। यह समस्या जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से हुई। इसको लेकर लोगों में नाराजगी हैै।
गुरुवार की शाम रिमझिम बारिश शुरू हुई। लेकिन रात करीब दस बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। रात भर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। शुक्रवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो घरों के आसपास पानी ही पानी नजर आ रहा था। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई तो लोग चिंतित हो उठे, क्योंकि उनको मकानों में पानी घुसने का भय सताने लगा। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर, विकास नगर, ब्रह्मनगर, नई बस्ती, कबिला बस्ती, चंडी होटल मोहाल, दीपनगर, न्यू कालोनी की कई गलियों में पानी भर गया।
धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक, नवीन सब्जी मंडी के समीप ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर पानी जमा होने से आसपास के कई घरों में पानी घुस गया। सिविल लाइंस रोड पर जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इमरती काॅलोनी के समीप राजमार्ग पर घुटने भर से अधिक पानी होने की वजह से कई चार पहिया और दो पहिया वाहन फंस गए। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों में नाराजगी दिखी।