{"_id":"66a81854ed6d40a21703c8f4","slug":"jhingurda-tops-in-table-tennis-headquarters-runner-up-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116109-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टेबल टेनिस में झिंगुरदा अव्वल, मुख्यालय रनर अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टेबल टेनिस में झिंगुरदा अव्वल, मुख्यालय रनर अप
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ वर्ष, महिला वर्ग आदि श्रेणियों में मैच खेले गए।
टीम चैंपियनशिप में झिंगुरदा परियोजना की टीम ने खिताब अपने नाम किया और मुख्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं व इकाइयों से 13 टीमों में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
टीम चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में झींगुरदा क्षेत्र की टीम ने मुख्यालय की टीम को 3-2 से हराया। एकल प्रतियोगिता (पुरुष) में निर्मल मिश्रा (झिंगुरदा) प्रथम व मिराज अहमद (मुख्यालय) द्वितीय वहीं महिला वर्ग (एकल) में प्रिया स्वरूप (खड़िया) प्रथम व इंदु बाला (मुख्यालय) से द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
युगल प्रतियोगिता (पुरुष) में रजत मलिक व निर्मल सिंह की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग में इंदु बाला एवं प्रिया स्वरूप की टीम ने डबल्स का ख़िताब अपने नाम किया। वही वरिष्ठ वर्ग में (45 वर्ष से अधिक) की एकल प्रतियोगिता में एमके पांडे (दुद्धीचुआ) प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग (युगल) में एमके पांडे तथा नौशाद आलम की टीम ने बाज़ी मारी।
सुपर वरिष्ठ वर्ग (55 वर्ष से अधिक) में एकल प्रतियोगिता में एमपी सिंह (ब्लॉक बी) प्रथम व केपी शर्मा (मुख्यालय) द्वितीय रहे।समापन समारोह में महाप्रबंधक (खड़िया) एमके अग्रवाल, उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) राजेश चौधरी, एनसीएल के जेसीसी सदस्य, परियोजना के विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में खड़िया परियोजना एवं मुख्यालय के कल्याण विभाग का अहम योगदान रहा।