फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayant winner in inter regional badminton championship

Sonebhadra News: अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जयंत विजेता

Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jayant winner in inter regional badminton championship
ट्राफी के साथ एनसीएल अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रतिभागी।स्रोत संस्थान
शक्तिनगर। एनसीएल निगाही कोयला क्षेत्र में आयोजित चार दिनी अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयंत कोयला क्षेत्र ने चैंपियन का खिताब जीता। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 192 मैच खेले गए, जिनमें एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से कुल 164 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 145 पुरुष व 19 महिलाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता के दौरान टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र विजेता व एनसीएल मुख्यालय ने उप विजेता का खिताब जीता लिया। एकल प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में जयंत से मनीष विश्वकर्मा को पहला व अमलोरी से यश सती को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

युगल प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में जयंत क्षेत्र से मनीष कुमार व दुद्धीचुआ क्षेत्र से सूरज थापा पहले और मुख्यालय से डीएन तिवारी और दुद्धीचुआ से एमके मधुकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा एकल प्रतिस्पर्धा (वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में एनएससी से डॉ. डीजे बोरा ने प्रथम एवं सीडबल्यूएस से नरेश पाल ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। डबल प्रतिस्पर्धा (वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में झिंगुरदा से शंकर बदवथ एवं निगाही से आलोक सिंह पहले और एनएससी से डॉ. डीजे बोरा एवं दुद्धीचुआ से दिलीप कुमार त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एकल प्रतिस्पर्धा (अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में जयंत से राजीब घोष प्रथम एवं मुख्यालय से एके. सिन्हा द्वितीय रहे। डबल प्रतिस्पर्धा (अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में जयंत से राजीब घोष एवं मुख्यालय से एके सिन्हा विजेता तथा निगाही से बाल मुकुंद गिरि एवं बीके पटेल उप-विजेता बने। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एकल प्रतिस्पर्धा (महिला वर्ग) में मुख्यालय से मोनोदीपा ने विजेता और मनीषा छेत्री ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही डबल प्रतिस्पर्धा (महिला वर्ग) में भी मुख्यालय से मोनोदीपा और मनीषा छेत्री ने पहला एवं मुख्यालय से दिव्या पांडेय और जयंत से दीपशिखा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed