फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayant Project Team Champion

जयंत परियोजना की टीम चैंपियन

Wed, 06 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 06 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jayant Project Team Champion
एनसीएल में चल रही द्वितीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार की देर
विज्ञापन
शाम समापन हो गया। एनसीएल मुख्यालय स्थित सीईटीआई खेल परिसर में कृति महिला मंडल एनसीएल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जयंत परियोजना की टीम चैंपियन रही।

उसने कृष्णशिला परियोजना की टीम को शिकस्त देकर चैंपियन शील्ड अपने नाम की।
एकल मुकाबले में जयंत परियोजना की संगीता मिश्रा ने जयंत परियोजना की ही रेखा सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया।

 युगल मुकाबले में संगीता मिश्रा और रेखा सिंह की जोड़ी ने मधुमिता सिंह और नुसरत खान की जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।  समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे एनसीएल के सीएमडी  तापस कुमार नाग ने आयोजन को सराहा।

मुख्य अतिथि कृति महिला मंडल की अध्यक्ष  नीना नाग ने कहा कि महिलाओं में काफी क्षमता है। विशिष्ट अतिथि एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंकटेश्वर राव, निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक (वित्त) पीएसआरके शास्त्री, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जेएल सिंह, महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, कौशल्या शास्त्री, रीता सिंह, सीएमडी के तकनीकी सचिव एसके मित्रा ने भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed