फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held on December 13 at 14 centres.

Sonebhadra News: 13 दिसंबर को 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held on December 13 at 14 centres.
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बुधवार को डीआईओएस कार्यालय सभागार में बैठक हुई। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जिले के 14 केंद्रों पर होनी है। कक्षा-6 की 80 सीटों के लिए 5700 से अधिक दावेदार हैं। प्रशिक्षण सत्र में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित गैर-गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। परीक्षा प्रभारी बीके सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को परीक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। डीआईओएस जयराम सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और उच्च स्तर की शुचिता के साथ संपन्न कराएं। इस माैके पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य अंशुमान सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed