फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   janpratinidhi

दो बार विधायक, एक बार सांसद रह चुके हैं भाईलाल

Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
janpratinidhi
सोनभद्र। राबटर्सगंज से एक बार सांसद और छानबे से दो बार विधायक रह चुके भाईलाल कोल का सियासी सफर खासा दिलचस्प रहा है। सौम्य और मिलनसाल स्वभाव के भाईलाल के निधन की खबर रविवार की शाम जिले को लोगों को मिली तो लोग एकबारगी स्तब्ध रह गए। दो मार्च 1953 में मिर्जापुर जनपद के पचोखर गांव में जन्मे भाईलाल कोल का सियासी सफर 1995 में प्रधानी के चुनाव से हुआ था। पहली बार के ही चुनाव में मिली जीत ने उन्हें इस कदर आत्मविश्वास से भर दिया कि 2004 के सांसदी चुनाव के जरिए वह लोकसभा तक पहुंच गए। बड़े राजनीतिक पारी की शुरुआत उन्होंने 1996 से की। छानबे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुन लिए गए लेकिन वर्ष-2001 के चुनाव में पार्टी ने टिकट काट दिया तब उन्होंने बीएसपी का दामन थाम लिया। यहां उन्हें 2004 में रार्बटसगंज संसदीय सीट से लड़ने का मौका मिला और वह सांसद चुन भी लिए गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने टिकट काटा तो वह सपा में पहुंच गए। 2012 के चुनाव में छानबे विधानसभा सीट से टिकट हासिल कर फिर से विधायक चुन लिए गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर से सपा ने उन्हे टिकट दिया लेकिन मोदी लहर ने उन्हें पटखनी दे दी। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सपा के टिकट पर राबर्टसगंज सीट पर चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर ने यहां भी उन्हें हार का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed