{"_id":"68f15cd60550ca3b06081869","slug":"iti-student-consumed-poison-then-slit-his-throat-with-a-blade-and-died-in-an-ambulance-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-136012-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आईटीआई के छात्र ने पहले जहर खाया, ब्लेड से गला रेता, एंबुलेंस में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आईटीआई के छात्र ने पहले जहर खाया, ब्लेड से गला रेता, एंबुलेंस में जान गई
विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र के मृतक- रमाकांत यादव (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घोरपा गांव में बृहस्पतिवार को आईटीआई के छात्र ने पहले सल्फॉस की गोलियां खा ली। फिर ब्लेड से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
घोरपा गांव निवासी रमाकांत यादव (22) पुत्र जय कुमार यादव महुली स्थित एक निजी संस्थान से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की वह सुबह नाश्ता करने के बाद घर में ही था। उसके पिता राजगीर मिस्त्री का काम करने कहीं गए थे और मां खेत में धान की कटाई कर रही थीं।
इसी बीच रमाकांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सल्फॉस की छह गोलियां निगलने के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसने किसी तरह अपने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो रमाकांत लहूलुहान पड़ा था। तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉ. शाह आलम अंसारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।