{"_id":"6f041dce49957f7d2c1ed80c7bbd4783","slug":"it-performed-cultural-programs-iridescent-hue-relocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों नेे बिखेरी इंद्रधनुषी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों नेे बिखेरी इंद्रधनुषी छटा
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मंगलवार को दीपोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गीत, संगीत के जरिए जहां विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी छटा बिखेरी।
वहीं लघु नाटिका के जरिए स्वच्छता और पटाखे व आतिशबाजी से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रबंधक फादर लेंसी डिकूना, उप प्रधानाचार्य सिस्टर जोशीला, शिक्षक ओपी राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कक्षा सात की छात्रा श्रेया सागर ने दीपावली पर्व की महत्ता बताई और इसकी ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। श्रेया ने गीत के जरिए भी मानवता की भावना पर बल दिया।
विज्ञापन
छात्राओं ने इस दौरान एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसके जरिए साफ-सफाई वाली जगह पर लक्ष्मी का वास होने का संदेश दिया गया। वहीं पटाखे और आतिशबाजी से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की नसीहत दी गई। अंत में गीत और संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक फादर लेंसी डिकूना ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करने की सीख दी।