{"_id":"6238a31ee171f62db4642431","slug":"it-is-not-good-if-the-question-paper-is-leaked-district-magistrate-sonbhadra-news-vns6441918169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्न पत्र लीक हुआ तो खैर नहीं ः जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्न पत्र लीक हुआ तो खैर नहीं ः जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए सोमवार को डीएम टीके शिबू ने केंद्र व्यवस्थापकों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने का संकल्प दिलाते हुए सभी को पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता, प्रवेश पत्र वितरण, केंद्रों की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वे अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों के लिए बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराएं। बीएसए को निर्देशित किया कि वे डीआईओएस की मांग के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था के साथ ही रिजर्व कक्ष निरीक्षकों की भी व्यवस्था करें। डीएम ने कहा कि किसी भी हाल में प्रश्न पत्र लीक न होने पाए। परीक्षा केंद्रों में आवासीय व्यवस्था नहीं होगी। सीसीटीवी की रिकार्डिंग शत-प्रतिशत सुरक्षित रखी जाए। बैठक में एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, जैनेंद्र सिंह, डीआईओएस रविशंकर, बीएसए हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।