{"_id":"5775636c4f1c1b454879b53b","slug":"irregular-power-cuts-people-upset-resentful","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान, नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के इलाकों में अंधाधुंध बिजली की हो रही कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। बिजली आपूर्ति कम होने की वजह से इनवर्टर भी साथ नहीं दे रहे। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में रोष है।
जिला मुख्यालय को बीस घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है। रमजान को देखते हुए रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। बावजूद दिन में कई घंटों की कटौती के साथ रात में भी कई घंटे की कटौती की जा रही है। हर दो से तीन घंटे पर गुल हो रही बिजली से रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। वहीं का आपूर्ति होने से इनवर्टर भी बैटरी भी चार्ज नहीं हो पा रही है। बता दें कि पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से शहरी क्षेत्रों में 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे आपूर्ति के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। लेकिन सच्चाई यह है कि शहरी क्षेत्रों में 13 से 14 घंटे और ग्रामीण इलाकों में तीन से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है।
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी में लोग तड़प जा रहे हैं। रात में बत्ती गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पूर्व में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने बिजली विभाग को पुतला भी फूंक चुके है। इसके बावजूद कटौती जारी है। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन हवलदार रावत का कहना है कि सिस्टम कंट्रोल द्वारा रोस्टर के अलावा इमरजेंसी कटौती की जा रही है। फिलहाल रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की गई है।