फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   invistigation of trnasfer in this session

इस सत्र में हुए तबादलों की होगी जांच

Thu, 22 Sep 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Thu, 22 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हुए मनमाना तबादलों को लेकर अब बड़े स्तर पर जांच होगी। एडी बेसिक, सीडीओ और एडीएम की टीम इस शिक्षा सत्र में हुए तबादलों की जांच तो करेगी। साथ ही सचिव बेसिक शिक्षा लखनऊ के पत्र पर हुए तबादलों की भी जांच की जाएगी। डीएम सीबी सिंह ने कहा है कि जिले में सौ से डेढ़ सौ शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। तबादला और समायोजन से जुड़ी एक एक फाइलों को खंगलवा रहे हैं।
विज्ञापन

 
सूत्रों की माने तो बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिक्षकों के तबादले से लेकर अन्य कार्यों के लिए मनमानी वसूली की जाती है। रुपये के बल पर शिक्षकों को नगरीय क्षेत्रों से सटे तो शिक्षिकाओं को दूरस्थ गांव में तैनाती दे दी जाती है, इस बात का खुलासा परत दर परत होने लगा है। डीएम सीबी सिंह ने तबादले से जुड़े पिछले एक साल तक के सभी अभिलेखों को तलब किया है।  
विज्ञापन


तबादलों का हाल यह है कि शिक्षिकाओं को दूरस्थ इलाकों के विद्यालयों में भेजा जाता था। पिछले तीन माह में विभाग ने जितने भी तबादले हुए हैं उनसे घूस लेने की बात सामने आई है। इसमें एक लिपिक राजेश जायसवाल का नाम आया है। जानकारी होने पर डीएम ने उन्हें कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया। जबकि दूसरा लिपिक बीबी पांडेय शिक्षामित्र की नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिलाधिकारी ने इस शिक्षा सत्र में हुए सभी तबादलों की जांच कराने का निर्णय लिया है। एडीएम रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण में तबादले से जुड़ी 93 फाइलें जब्त की हैं और अन्य फाइलें बीएसए से तलब की हैं। जल्द ही इस पर जांच कर डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed