फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation started on allegations of illegal recovery on Mineral Mohrrir

खनिज मोहर्रिर पर अवैध वसूली के लगे आरोपों की जांच शुरू

Thu, 15 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on allegations of illegal recovery on Mineral Mohrrir
सोनभद्र। खनिज विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर लगे वसूली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच कर रहे एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इस मामले में जानकारी रखता हो वह साक्ष्य के साथ समक्ष बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व कई वाहन स्वामियों ने डीएम को खनन विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कर्मचारी पट्टाधारकों और वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने अपर जिलाधिकारी योगेेंद्र बहादुर सिंह को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। एडीएम ने बताया कि वाहनस्वामियों की तरफ से की गई शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि शिकायत के संबंध में जो भी व्यक्ति जानकारी रखता हो वह अपना मौखिक, लिखित तथ्यात्मक साक्ष्य 16 से 30 अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed