फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation report of another person admitted is positive

आईसोलेशन वार्ड में भर्ती एक और व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of another person admitted is positive
सोनभद्र, चतरा। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चतरा ब्लाक के पुरना कला गांव निवासी 45 वर्षीय एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम एस. राजलिंगम ने की है। पन्नूगंज थाना केप्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय ने गांव केतीन रास्तों को बांस बल्ली से सील कर दिया है।
विज्ञापन

चतरा ब्लाक के पुरना कलां गांव में कोरोना मरीज मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति मुम्बई कमाने गया था। लॉकडाउन होने के बाद 13 मई को सुबह ट्रेन से वह मऊ जिले में उतरा था। फिर वहां से राज्य परिवहन निगम की बस से घर वापस आया। गांव पहुंचते ही घर न जाकर वह अपने गांव के दक्षिण तरफ एक किमी दूर खेत पर सपही चला गया और वहीं अकेले में रहता था। बुखार आने पर 26 मई को एंबुलेंस से वह जिला अस्पताल गया, जहां रक्त नमूना देने के बाद अपने गांव वापस आ गया। 29 मई की रात में तबियत बिगड़ी तो पीड़ित ने अपने घर मोबाइल से सूचना दी। इस पर उसकेभाई ने उसकी तबियत खराब होने की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र तियरा सूचना दी। उसकी दिन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने केबाद उसके गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पन्नूगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडेय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी रोहित सिंह ने गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने गांव में आने जाने वालों को रोकने के लिए गांव के तीन तरफ़ से आने जाने वाले रास्ते को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया। उसके परिवार में 14 सदस्य हैं। डॉक्टर ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर परिवार केसभी सदस्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जांच केलिए भेजे गए 61 और लोगों के सैंपल
सोनभद्र। जिले के विभिन्न इलाकों से चिकित्सकों की टीम ने रविवार को 61 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक कुल 1249 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि इनमें से 1020 की रिपोर्ट आई है। इसमें से 81 रिपोर्ट रविवार को आई है। रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उधर, शनिवार को रात से रविवार को दोपहर तक करीब 450 लोग गैर प्रांतों व जनपदों से आए। इनमें से करीब 325 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed